दरभंगा : शहर के दोनार चौक पर यातायात थानाध्यक्ष जयनंदन ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के बीच पहले मास्क का वितरण किया। उसके बाद सड़क से गुजरने वाले आम लोगों के बीच मास्क की उपयोगिता बताते हुए उन्हें मास्क पहनने का अनुरोध किया और मास्क भी उपलब्ध कराया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के वर्तमान संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 के तहत बिहार एपिडेमिक डिजीज, कोविड-19 रेगुलेशन्स 2020 में प्रदत शक्ति से पूरे बिहार में घर से बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और इसकी अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति दंड के भागी बनेंगे। ऐसे में बिहार में एन95 मास्क के अतिरिक्त सामान्य दोहरे कपड़े से घर में सिले हुए या जीविका समूह के द्वारा तैयार किए गए मास्क भी संक्रमण रोकने के लिए कारगर हैं।

यातायात थानाध्यक्ष जयनन्दन ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात थाना में पदस्थापित सभी कर्मियों को कपड़े का मास्क दिया गया है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के लिए थ्री प्लाई मास्क अथवा कपड़े के डबल लेयर्ड मास्क काफी उपयोगी हैं। कपड़े से बने मास्क की सफाई कर उसे पुनः उपयोग में लाया जा सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !