Breaking News

बिहार :: जैम पोर्टल से सस्ते दरों पर सरकारी क्रय करने हेतु दरभंगा में दिया गया प्रशिक्षण

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की उपस्थिति में सभी विभागीय पदाधिकारियों के बीच सरकारी क्रय में बिना निविदा की आवश्यकता के सस्ते दरों पर सरकारी क्रय करने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के द्वारा आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 सिंह द्वारा बताया गया कि सस्ते दरों पर सामग्री क्रय करने हेतु यह पोर्टल अत्यंत उपयुक्त है। आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक के प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि यह पोर्टल केवल सरकारी क्रय के लिए ही उपलब्ध है। 

पंजीकरण हेतु gov.in अथवा nic.in का ई-मेल आई0डी0 होना अनिवार्य है। साथ ही मोबाईल नम्बर से जुड़ा आधार कार्ड भी अनिवार्य है। सरकारी कार्य हेतु इस पोर्टल पर निविदा की आवश्यकता नहीं होने पर सभी पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही प्रशिक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि लेखा परीक्षण आदि में भी इस पोर्टल द्वारा क्रय किये जाने से सुविधा होगी, क्योंकि यहाँ सामग्री न्यूनतम दरों पर उपलब्ध है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *