Breaking News

बिहार :: दरभंगा में उचक्कों ने झांसा देकर उड़ाये 20 हजार रुपये, सीसीटीवी फुटेज में दिखा नजारा

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में उचक्कों ने झांसा देकर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपया उड़ा लिया। इस संबंध में बताया जाता है कि बाकरगंज स्थित महासेठ टैक्सटाइल दुकान में काम करने वाले नवटोलिया गांव के विनोद पासवान के पुत्र पिंटू कुमार पासवान पैसा जमा करने बैंक के लाइन में खड़ा हुआ था। इसी बीच 2 नव युवकों ने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं छोरा और उससे कहा कि जरूरी काम है 1 मिनट के लिए बाहर आइए। वह बिना कुछ सोंचे-समझे उस व्यक्ति के साथ बाहर चला गया। कुछ दूर ले जाने के बाद एक गली में उसके पॉकिट से 20 हजार रुपया निकाल लिया और कागज का एक पुतली जिसमें सभी सादे कागज थे। 

रुमाल में बांधकर उसको दे दिया और वहां से चलते बने। कुछ सेकंड के बाद जब उसे एहसास हुआ कि उसके पैसे गायब हो गए हैं, तो उसने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। बैंक के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने से पता चलता है कि दो व्यक्ति पिंटू को अपने साथ ले जा रहे थे। इस संबंध में पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में आवेदन दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *