Breaking News

बिहार :: “राष्ट्र की सुरक्षा-शहीदों का सम्मान” के तहत आओ जलाएं एक दीप

दरभंगा : बहादुरपुर विधानसभा के हनुमाननगर प्रखंड के अन्तर्गत गोढैला पंचायत के महादलित व पिछड़ी जाति बाहुल्य धनुकी टोला में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्र की सुरक्षा शहीदों का सम्मान कार्यक्रम के तहत आओ जलाएं एक दीप, कमल ज्योति के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष व मधुबनी लोकसभा के प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा नें सभी लोगों को एक जगह एकत्र कर एक सार्वजनिक चबूतरा पर दीप जलाने के उपरान्त लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुन: भारत सरकार के लोकप्रिय व विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता भारतवर्ष की एवं यहांं की सवा सौ करोड़ जनता की रक्षा करने हेतु पिछले आम चुनाव में जिस चौकिदार पर भरोसा कर देश की बागडोर देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरोसा जताया आज वो सौ प्रतिशत सही साबित हुआ।

कार्यक्रम में महामंत्री सुशील चौधरी, डॉ. भुवनेश्वर मिश्र, सुमित कुमार झा, राकेश कुमार सिंह, पंकज झा, आशुतोष झा, शिवजी सहनी, दिलीप सहनी, करिया देवी, जीवछ राम, लक्ष्मण साह, शिवजतन महतो, गुलाब ठाकुर, नागेश्वर राय, उपेन्द्र राम, रामदेव सदा, धुर्व सदा, शिवदास राम, सुमित पाठक आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *