लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : जिलाधिकारी जी.एस.प्रियदर्शी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी बख्शी का तालाब विकास खंड के 103 गांव व तीनों नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में सांसद एवं विधायक निधि से लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंम्पो में दबंगों द्वारा डाले गए समर्सिबल पंम्पो को शिकायत के बावजूद भी डलवाने के लिए तहसील स्तरीय अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।जब कि जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में हैंडपंपों पर कब्जेदारी की आई शिकायतों को लेकर हैंडपम्पो में कर डाल कर कब्जा करने वाले लोगों को सूची बद्ध कर उनके खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम और सीओ को दिए थे। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी बीकेटी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कठवारा सहित क्षेत्र के विभिन्न गावों में सांसद एवं विधायक निधि से लगाए गए सैकड़ों इंडियमार्का का हैंडपंपों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर उनमें अपने निजी समर्सिबल पंम्प डालकर उनको अपने निजी प्रयोग में ले रहे हैं।इससे गांवो में पानी की इस कदर मारा मारी मची है कि लोग दूर मोहल्ले में लगे हैंडपंम्पो से पानी लाकर अपने दैनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। मालूम हो कि सांसद योगदान से कोटे से लगने वाले इन इंडिया मार्का हैंडपंम्पो को गांव में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए लगभग 15 परिवारों के बीच या फिर गांव की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उनके स्थापना की जाती है जिससे की एक ही हैंडपम्प से 15 परिवारों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके इस कोटे से प्रत्येक गांव में सौ-सौ हैंडपंम्प लगे हैं। लेकिन इस हैंडपंम्पो को अपना निजी हैंडपंप बनाकर उनपर अपना निजी समर्सिबल पंम्प डालकर अपने निजी प्रयोग में लेने से गांव के ग्रामीणों की प्यास बुझाने में सांसद विधायक कोटे से लगे ये हैण्डपम्प इस उमस भरी गर्मी में सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !