Breaking News

छेड़खानी करने पर दरभंगा में जांबाज लड़कियों ने मनचले को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

डेस्क : दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में छेड़ख़ानी करने वाले एक अधेड़ की छात्राओं ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपित दरभंगा के बेलवागंज मोहल्ला का रहने वाला है। वह गर्ल्स हॉस्टल के पास खड़ा होकर अश्लील हरकत कर रहा था। यह देख हॉस्टल आने-जाने वाली छात्राएं आक्रोशित हो गईं।

सभी ने मिलकर उसे मजा चखाने का फैसला किया। फिर क्या था, एकजुट हुईं और उसको घेरकर हमला बोल दिया।

आरोपित जबतक कुछ समझ पाता, तबतक उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। फिर, पुलिस व विश्वविद्यालय को सूचना दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हद तो यह कि पुलिस ने आरोपित को थाने से ही छोड़ दिया।

लेकिन छात्राओं के आक्रोश और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी बाबू राम ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …