इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : 3 जून से छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 278 महिला आरक्षियों का बैच, जिनकी पासिंग ऑउट परेड 16 दिसंबर को प्रस्तावित है, के प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखने के लिये डीजीपी उ0प्र0 द्वारा आरटीसी इटावा का निरीक्षण किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आरटीसी इटावा के निरीक्षण दौरान 2019 बैच की प्रशिक्षु महिला आरक्षी कमान्डर द्वारा डीजीपी को सलामी दी गयी।
पुलिस महानिदेशक द्वारा परेड, बैरक, मेस, क्लासरूम एवं मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा 05 जनपदों से आई 278-प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए समसामयिक विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करने के साथ प्रशिक्षुओं के सवालों का भी उत्तर दिया गया।
- उत्तर प्रदेश को आप सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों से बहुत उम्मीदें हैं। महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आपको एक जिम्मेदारी का पद मिला है, अतः महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बने। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित FIR करने के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिये – पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद जनपद इटावा कन्नौज फिरोजाबाद एवं औरैया पुलिस के अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उक्त समीक्षा बैठक में आईजी रेंज कानपुर एवं चारों जनपद के पुलिस जिला प्रमुख/पुलिस क्षेत्राधिकार भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक के समक्ष जनपद इटावा के अपराध संबंधी आंकड़ों में आयी कमी व जनपदीय पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के संबंध में पॉवरप्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !