Breaking News

राजकीय पोलिटेक्निक अररिया संग्राम के छात्र-छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च, प्रियंका रेड्डी नृशंस हत्या मामले में रोष प्रदर्शन

झंझारपुर / मधुबनी (डॉ संजीव शमा) : हैदराबाद के डॉ प्रियंका रेड्डी की बलात्कार के बाद हुई निर्मम हत्या से आक्रोशित अड़रियासंग्राम पालिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल छात्र-छात्राएं प्रियंका तुमको जलाएगा कौन, बेटी को अधिकार दो – बेटे जैसा प्यार दो आदि नारे लगाते हुए दोषियों को अविलंब फांसी पर लटकाने की जोरदार मांग कर रहे थे।

कैंडल मार्च में तकरीबन तीन सौ छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च पालिटेक्निक हाॅस्टल से निकलकर अड़रिया संग्राम ओपी के रास्ते से काॅलेज,तुलापतगंज बीच बाजार,अड़रिया बस्ती, अड़रिया चौक होते हुए संग्राम बाजार में समाप्त हुआ ।

जहां कॉलेज की छात्राओं ने प्रियंका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

कैंडल मार्च में पालिटेक्निक की छात्रा खुशबु कुमारी, कुमारी अर्चना,रानी कुमारी, सोनी कुमारी,स्वीटी कुमारी, निशा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, छात्र महेश कुमार, राहुल कुमार झा,नीतीश कुमार,नीरज कुमार मंडल, सोनु कुमार सिंह,दीपेंद्र कुमार पासवान,गोलु राज,अजीत कुमार आदि शामिल थे ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …