इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : जनपद की तहसील चकरनगर के अंतर्गत पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भैया दूज के पर्व पर राजस्व गांव गौहानी में दंगल का आयोजन किया गया जहां पर नामी-गिरामी दूर दूर से आए पहलवानों ने अपनी अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने पहलवानों की कला प्रदर्शन देखकर नेत्रों को तृप्त किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यह कार्यक्रम सन 1992 से ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है यह कार्यक्रम मात्र एक दिवसीय है जिसमें इटावा, भिन्ड, जालौन, आगरा व औरैया जैसे तमाम जिलों से पहलवान उपस्थित होकर अपनी अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हैं। कमेटी के द्वारा पहलवान की कुश्ती के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। दंगल कमेटी के अध्यक्ष श्री आरके दीक्षित ने बताया कि मेला का कार्यक्रम 1992 से अनवरत चलाया जा रहा है प्रतिवर्ष बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होता है। गांव-क्षेत्र से सम्मानितों के द्वारा इस दंगल में पूरा सहयोग प्राप्त होता है सभी के चलते सहयोग यह कार्यक्रम कुशलता पूर्वक आज भी चलाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !