दरभंगा (विजय सिन्हा) : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गुढ़ियारी मदरसा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक देशी पिस्टल, टाइगर और दो मोबाइल बरामद किया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल को मोड़ कर भागने लगा। 
मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति, तो भागने में कामयाब रहा, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिर गया। जिसे बहादुरपुर की पुलिस ने दौराकर पकड़ लिया। उसकी पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर का रहने वाला शत्रुघ्न यादव के पुत्र महेश कुमार यादव उर्फ राजू के रूप में की गई है।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति उसका अपना भाई निरंजन कुमार यादव है। इस संबंध में बहादुरपुर थाना में कांड संख्या 11/ 19 विभिन्न धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है तथा मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !