Breaking News

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत दो गंभीर रूप से जख्मी !

करपी :- शहर तेलपा थाना क्षेत्र के कलवलिया बिगहा निवासी राजेश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी की मौत अनियंत्रित टैªक्टर की चपेट में आने से हो गयी। जबकि लीलावती देवी एवं चंद्रमती देवी भी जख्मी हो गयी। गंभीर रूप से जख्मी चन्द्रमती देवी को विशेष चिकित्सा हेतु परिजनों के द्वारा जहानाबाद ले जाया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 11 बजे मृतका अन्य दो महिलाओें के साथ सड़क से काफी दुर अपने घर के निकट धूप में बैठी थी। माली की ओर से खेत जोतने जा रहा ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बैठी महिला को जोड़दार ठोकर मार दिया। जिसमें रेशमी देवी की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी। जबकि दो महिलाऐं जख्मी हो गयी। ट्रैक्टर की ठोकर से मिट्टी से बनी मकान भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते हीं बीडीओ शौरव सिंह, सीओ कैलाश महतो एवं थाना अध्यक्ष हरिलाल दास, स्थानीय मुखिया ललन कुमार आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही। घटना स्थल पर रालोसपा नेता पप्पु वर्मा सहित राजनीतिक पार्टी के कई नेतागण पहुँचकर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया। साथ हीं मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता राशि देने की माँग की।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *