बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव के सभी कार्यक्रम पूरी भव्यता से संपन्न होंगे। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है जो छोटे-मोटे काम बच गए हैं उसे रात में पूरा कर लिया जाएगा। ग्राम श्री मेला, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा लगाया गया मेला, खादी पवेलियन, कृषि एवं सूचना जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी सभी पहले की तरह ही आकर्षण का केंद्र रहेंगे। तांगा दौड़ छोड़ सभी कार्यक्रमो का दर्शक पूर्व के वर्षों की तरह ही आनंद लेंगे। दंगल की भी तैयारी पूरी है। फिल्म फेस्टिवल, महिला महोत्सव, भी आकर्षक होंगे। फूड प्लाजा एवं फन जोन भी उतने ही आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। पुस्तक मेला की तैयारी भी पूरी हो गई है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने अधिकारियों के साथ सभी कार्यक्रमों स्थलों का निरीक्षण किया एवं अब तक की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इतने कम समय में इतनी अच्छी तैयारी के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं इस काम में लगे मजदूरों और तथा कारीगरों के प्रति आभार व्यक्त किया। डीडीसी सुब्रत कुमार सेन एवं नगर आयुक्त सौरव जोरवाल अधिकारियो के साथ कैंप कर तैयारियों को पूरा करवा रहे हैं।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …