Breaking News

उ.प्र. :: घाघरा नदी का नाम होगा सरयू नदी, सिंचाई मंत्री ने भेजा प्रस्ताव

लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : अब घाघरा नदी को नए नाम से जाना जाया जाएगा। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है, “घाघरा नदी को अब सरयू नदी के नाम से जाना जाएगा। सरयू नदी का पौराणिक इतिहास रहा है। यह एक पवित्र नदी है, इसी नदी के किनारे अयोध्या जैसे ऐतिहासिक शहर बसे हुए है जो हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक है।” उन्होंने कहा है कि, घाघरा नदी आयोध्या में पहुंच कर सरयू में विलय हो जाती है। घाघरा नदी का नाम सरयू नदी करने का प्रस्ताव शीघ्र ही बनाया जाएगा तथा इसके संबंध उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश सरकार निर्णय लेगी।
घाघरा (गोगरा या करनाली) उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। यह गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से निकलती है जहाँ इसका नाम कर्णाली है। इसके बाद यह नेपाल से होकर बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है। इसे ‘सरयू नदी’, सरजू, शारदा आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, अयोध्या आदि शहरों के क्षेत्रों से होकर गुजरती है

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *