जयनगर/मधुबनी/ आकिल हुसैन संवाददाता।
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के बाजार समिति स्थित एसएसबी 48 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में शनिवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत विभिन्न खेल व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें विभिन्न सरकारी व निजी विधालय तथा स्वयं सेवी संगठनों से जुड़े छात्र शामिल हुए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसएसबी जवान निरव कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के कमांडर नंद लाल विस्ट ने प्रतिभागियों को का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मो बाबर अली ने प्रथम मो कासीम ने दितीय तथा रामवली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि तीन किलोमीटर के मैराथन दौड़ में महिला वर्ग से गुङिया कुमारी ने प्रथम अंकिता चौधरी दितीय व प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला बाली बॉल प्रतियोगिता में जवाहर विद्यापीठ टीम को विजेता तथा मध्य विद्यालय बरही टीम को उप विजेता घोषित किया गया। बाली बाल पुरुष वर्ग में आजाद युवा क्लब को विजेता तथा सेंट जेवियर टीम को उप विजेता का पुरस्कार दिया गया।
कबड्डी के पुरूष वर्ग में सेंट जेवियर एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमों ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि कबड्डी के बालिका वर्ग में क्रमशः सेंट जेवियर व दिल्ली पब्लिक स्कूल टीम को विजेता व उप विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए मोबाइल की उपयोगीता उचित अथवा अनुचित विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में होली सेन्ट्रल स्कूल के छात्र अतुल कुमार ने प्रथम सेंट जेवियर की छात्रा दिया कुमारी ने दितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्वच्छता के थीम पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में एम एम अल्फी मिंच ने प्रथम रंजन कुमार दितीय तथा आयुष कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेता को कमांडेंट नंद लाल विस्टए डिप्टी कमांडेंट हरे राम सावएपीयूष सिन्हा ममता विस्ट के द्वारा मेडल व प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रमोद कुमारएराजीव चौधरीए पवन यादवए कुमार सच्चिदानंद निलूए रागनी चैधरीए राम उदगार समेत अन्य मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !