Breaking News

जदयू कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षित होने से होगा उत्साह का संचार डाकबंगला चौक पर हुई जदयू की प्रशिक्षण

बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन संवाददाता
मुख्यालय के डाकबंगला हॉल में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।

श्री झा ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेकर पार्टी के विचारधारा को हर गांव स्तर तक ले जाने एवं गांव के स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। प्रशिक्षण में पार्टी के विचारधारा, सामाजिक सद्भाव, अल्पसंख्यक, सात निश्चय, लोक शिकायत निवारण, कानून का राज, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार, अतिपिछड़ा, महादलित, दलित, आदिवासी समेत कई विषयों पर चर्चा किया गया।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए ट्रेनर सह किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयबीर सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार सूबे में कर्पूरी ठाकुर एवं राममनोहर लोहिया के विचारधारा को मजबूत कर गांव स्तर पर एक मॉडल बनाकर सामाजिक क्रांति लाने का काम किया है।

पार्टी जिला सचिव सह प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि जेडीयू विभिन्न राजनीतिक दलों से अलग है। इस पार्टी में सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर देश मे एक मॉडल है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पूर्ण शराबबंदी, नशामुक्त बिहार, बाल विवाह व दहेज प्रथा पर गांव एवं टोले स्तर पर प्रशिक्षण देकर अभियान चलाया जा रहा है।

 

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बधाई देते हुए पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में अशोक कुमार रंजन, रामहित यादव, कन्हैया चौधरी, अशोक कामत, कलिसचंद्र झा, फिरन चौधरी, संतोष मंडल, हरिनाथ झा, अवध कुशवाहा, मो. खुर्शीद आलम, हीरा देवी, गंगाशरण कामत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *