बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन संवाददाता।
नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में गरीब, मजदूर व किसान सबल होंगे। मोदी की सोच है कि जब तक ग्रामीण भारत का विकास नहीं होगा,तब तक भारत पूर्णरुप से विकसित नहीं होगा।
ग्रामीण भारत को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजार को गांव के विकास का एक प्लेटफार्म बनाएंगे। जहां किसान अपना फसल व साग-सब्जी सही दामों पर बिक्री कर आय का श्रोत बढ़ा पाएंगे। भाजपा के मधुबनी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने उक्त बातें रविवार को संसदीय क्षेत्र के बलाईन कमला स्थान एवं परकौली में सामुदायिक भवन के उद्घाटन के बाद कही।

सांसद श्री यादव ने कहा कि गांव-देहात में जितने हाट है, सभी हाटों का चहारदिवारी कर परिसर को सोलर लाईट, दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए शेड का निर्माण, पेयजल की व्यवस्था करने के साथ फल दुकानदार एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए छोटा सा कोल्ड स्टोरेज बना कर देगी। जिससे व्यवसायी अगले हाट के दिन भी ताजा सब्जी एवं फल की बिक्री कर सकेंगे। श्री यादव ने कहा कि आजाद भारत में गुलाम भारत की मानसिकता के साथ राज किया गया। जिसके कारण भ्रष्टाचार एवं भोग करने का जाल फैल गया। इस भ्रष्टाचार को खत्म करने का बीड़ा नरेन्द्र मोदी ने उठाया है।
वहीं सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने देष में लूट एवं बांट कर खाने की परंपरा को जन्म दिया,ताकि कांग्रेस को राज करने का अवसर मिलता रहे, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने इस दलदल को खत्म कर पूर्णरुप से साफ कर दिया है। सभी गरीब,मजदूर,किसान,पिछड़ा एवं दलितों को एकजुट होकर मोदी का साथ देने की बात कही है। गौरतलब है कि सांसद श्री यादव ने रविवार को कमला स्थान में स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत नौ लाख बियालिस हजार की राषि से तालाब घाट एवं परकौली में करीब ग्यारह लाख अड़सठ हजार की राषि से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व ग्रामीणों के द्वारा सांसद को पाग-दोपट्टा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष घनष्याम ठाकुर,मुखिया विष्णु सहनी,जिप सदस्य सुनैना देवी,भवतोष कुमार,सुभाष चंद्र उदय,योगी यादव,सिघेष्वर कामत,ललित नारायण सिंह,दिनेष सिंह,देवेन्द्र यादव समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !