Breaking News

एसपी ने किया सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण !

पंजियों को संधारित रखने का दिया एसपी ने निर्देश

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक दीपक बरणवाल ने रविवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान अनुमंडल के सभी थानों में लंबित नन एसआर कांडों की समीक्षा कर संबंधित एसएचओ को निष्पादन करने का निर्देश दिया।

एसपी ने डायन एक्ट,एससीएसटी एक्ट,लूट पंजी समेत कई पंजियों का निरीक्षण कर पंजियों को हमेशा संधारित रखने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान बताया कि सभी फाईलों का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिये गये है।

इससे पूर्व एसपी के आते ही पुलिस के जवानों ने सलामी दी। मौके पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार,पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा,किशोर कुणाल झा,प्रेमलाल पासवान,शैलेश कुमार झा,मो.साजिद आलम, राजीव रौशन,हनुमान चैधरी समेत कई एसएचओ व पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *