समधी के निधन पर अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहे थे मृतक
सड़क पर दिखा कोहरे का कहर
गढ़हरा/बरौनी (बेगूसराय)/संवाददाता : फुलवड़िया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर मालती कोयला डीपू के निकट कोहरे के कारण ट्रक व सिफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर में एक नेवानिवृत षिक्षक की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र के नगर वार्ड संख्या 10 निवासी वरिष्ठ नागरिक किसान 80 वर्षीय सागर सिंह का निधन सोमवार की रात होते ही परिजन में गमगीन माहौल हो गया। इस घटना के बाद मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए मृतक के पौत्र श्रवण कुमार अपने बहनोई के साथ अपने बीवी बच्चों को लाने पासोपुर ससुराल गया। वहां से गाड़ी में मृतक का समधी शिक्षक उदल राय व अन्य सवार होकर लौट रहे रहे। रास्ते में कुहासा के कारण गाड़ियों का आवागवन साफ नजर नहीं आ रहा था। सामने से एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में मौके पर पासोपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक उदल राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं गाड़ी में बैठे श्रवण कुमार की पत्नी काजल देवी, श्रवण का बड़ा भाई राजकुमार की पत्नी गुड़िया देवी, बच्चे स्नेहा व कृष्ण गंभीर रूप से चोटिल हुए। साथ में बैठे गढ़हरा निवासी रामबालक सिंह का पौत्र राजा कुमार का पैर टूट गया है। सभी घायलों को बरौनी स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद दोनों जगहों पर कोहराम मच गया।
भगवानपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पासोपुर से अवकाश प्राप्त शिक्षक उदल राय के कार एवं ट्रक के टक्कर में मौत की खबर सुन विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने दी। तत्पश्चात स्कूल में उक्त प्रभारी शोक सभा कर तत्काल स्कूल को बंद कर दिया। उक्त मौके पर शिक्षक गोपाल कुमार, सोहराब आलम, संजय कुमार सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं सारे बच्चे मौजूद थे।