संजय कुमार मुनचुन। पटना। बिहार के खगड़िया जिले मे परबत्ता थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव के पलट जाने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तथा कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सिरजापुर के शर्मा टोला एवं जानकी चक गांव से करीब 15-16 लोग नाव में सवार होकर गंगा नदी को पार कर दियारा के लिए निकले थे इसी बीच नदी में नाव डूब गई। हादसे के बाद 5 शवों को नदी से निकाला जा चुका है। मृतकों की पहचान इंदु देवी, टूशा देवी, रेणू देवी, अघोरी शर्मा एवं कैलास दास के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी और क्षमता से अधिक यात्री सवार हो गए थे। बीच नदी में जाकर नाव असंतुलित होकर पलट गई कुछ लोग तैर कर बाहर निकल गए बाकि के लोग डूब गए। इधर ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश शुरू की है। लापता लोगों की तलाश जारी है।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …