Breaking News

गुप्त रोग विशेषज्ञ की क्लीनिक पर होता था अवैध कारोबार, पड़ा छापा तो हुआ खुलासा

लखनऊ,उमेश सैनी।

लखनऊ। बर्लिंगटन चौराहे पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्स रोग विशेषज्ञ एसके जैन क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी दवा कमरे पर ताला लगा कर भाग गए। इससे पहले जनवरी माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने भी एसके जैन क्लीनिक पर छापा मारा था। यहां पर अवैध रूप से रखीं दवाइयां बरामद हुई थीं। साथ ही डॉक्टरों के पास भी कोई मेडिकल डिग्री नही मिलीथी

बर्लिंगटन चौराहे पर डॉ एसके जैन की गुप्त रोगों के इलाज के लिए क्लीनिक है। यहां पर एसीएमओ ने आज अचानक आकर छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने वहां के दवा के कमरे पर ताला जड़ दिया। एसीएमओ के कई बार कहने के बावदजूद उन्होंने क्लीनिक का ताला नहीं खोला और मौका देखकर फरार हो गए।
जनवरी में भी पड़ चुका है छापा
जैन क्लीनिक के दवा के कमरे पर ताला देख कर जब एसीएमओ ने जवाब मांगा तो कर्मचारी आनाकानी करते रहे। उनके बार-बार कहने पर भी अलमारियों और कमरों के ताले नहीं खोले गए। बीती जनवरी में भी ड्रग इंस्पेक्टर ने एसके जैन क्लीनिक पर छापा मारा था। इसमें उन्हें अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहीं दवाइयां मिली थीं। एसीएमओ डॉ सुनील रावत का कहना है कि एस के जैन क्लीनिक का लाइसेन्स नहीं प्राप्त हुआ है। ऐसे में क्लीनिक के मालिक और सेक्स रोग विशेषज्ञ एसके जैन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *