बेगूसराय, संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जमशेद असरफ के द्वारा अपने आवास पर 400 गरीब जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ ने कहा की गरीबों की सेवा खुदा की इबादत है। मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। मानव कल्याण से मानवीय मन को शांति एवं तिरिप्ति मिलती है। मदद के माध्यम से समाज में प्रेम शांति भाईचारा का संदेश जाता है। उन्होंने इस मौके पर कहा समाज के जरूरतमंदों की सेवा हम सबो का फर्ज है। यह मानवीय सेवा हमेशा समाजिक हित में आगे भी जारी रहेगी। श्री अशरफ ने कहा की यह मेरा संकल्प है कि मैं प्रत्येक जरूरतमंदों के जीवन में अपनी मदद पहुंचा सकू। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। मौके पर बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश, स्थानीय वार्ड पार्षद संजय कुमार, शेखर कुमार, महेश सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, राजेश कुमार बॉडी, गजेंद्र सिंह, राजीव रंजन कुशवाहा, कौशल सिंह, अनिल कुमार, गोपाल कुमार, मो. सोहेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Check Also
72 वर्ष की उम्र में सुशील मोदी का कैंसर से निधन, शोक की लहर
डेस्क। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। दिल्ली …
लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज पुलिस और पी ए सी बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
चकरनगर /इटावा।लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पी ए सी बल के जवानों …
जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को बताया मरू धरा का महान योद्धा
दरभंगा। महाराणा प्रताप की जयंती पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त …