Breaking News

जी०बी० रोड के बैठक मे भाजपा ने खोला राज्यों मे सरकार बनने का राज

गया।आज भाजपा की बैठक भाजपा कार्यालय जीबी रोड में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा के वरीय नेता सह विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी के सेनापति कार्यकर्ता होता है ,किसी भी पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ता का ही खून और पसीना लगता है। भाजपा ने कार्यकर्ता के शक्ति को पहचाना है यही कारण है कि देश के अनेकों राज्य मे भाजपा की सरकार है। आने वाले समय सभी पार्टी के लोग भाजपा से सीख लेते हुये कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष कार्य कर रहे है। देश में अगर आज सुशासन है तो यह भाजपा के कार्यकर्ता की देन है क्योंकि प्रधान सेवक के रूप में भाजपा कार्यकर्ता के हाथ में देश की बागडोर है। भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को अपना कर बुथ स्तर तक कमिटी का निर्माण कर चुकी है।अब बुथ कमिटी की नियमित बैठक शुरू कर विकास के कार्यो में तेजी लाते हुये संगठन का विस्तार की चर्चा कि गई। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, राजेंद्र राम, अनुज कुमार, नरेन्द्र सिंह दॉगी, कंचन सिन्हा,जिला महामंत्री गोपाल यादव, राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार जिला कोषाध्यक्ष श्रीकांत शरण,जिला मंत्री अनंत दॉगी,धर्मेंद्र यादव, मो जेड खान ,डॉ शालिनी,जयराम शर्मा मीडिया प्रभारी युगेश कुमार सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *