Breaking News

थाने के अन्दर गरीब की शादी कराकर यूपी पुलिस ने लूटी वाहवाही

उमेश सैनी।

लखनऊ।यूपी पुलिस अपनी कुछ खास वजह से हमेशा चर्चा में रहकर वाहवाही बटोरती रहती है।मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाने की पुलिस ने एक अनोख़ा कार्य करते हुए थाने के एक गरीब प्राइवेट फॉलोवर (स्टाफ की सेवा करने वाला) की ढोल नगाड़ो के साथ शादी कराकर जनपद में जमकर वाहवाही लूटी।

बदमाशों को ठिकाने लगाने या फिर आम जनता के कटघरे में हमेशा खड़े रहने वाली यूपी पुलिस ने मुज़फ्फरनगर के मीरपुर थाने  में एक गरीब की शादी कराकर उसका घर बसाया है।शुक्रवार 23 फ़रवरी की सुबह मीरापुर थाने में अचानक बैंड बाजे की आवाज सुन हर कोई दंग रह गया।लेकिन जब घोड़ी पर सवार होकर थाने का प्राइवेट फॉलोवर थाने के वर्दी वाले स्टाफ के साथ थाने से बाहर निकला तो सब भौचक्के रह गए।

मीरापुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में विजय नाम का एक युवक प्राइवेट फॉलोवर का कार्य करता है,जो पिछले दस सालो से थाने के स्टाफ़ की सेवा कर रहा है. विजय की दयनीय स्थिति अच्छी ना होने के कारण इंपेक्टर अरविंद कुमार ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों और कस्बे के जन सहयोग से विजय की कस्बे की ही अनुष्का के साथ पुरे धूम धड़ाके से शादी कराई।शादी की बाकायदा सभी रश्में भी थाना स्टाफ़ द्वारा पूरी कराई गईं।इतना ही नहीं शादी की ख़ुशी में इस दौरान बैंड बाजे पर जमकर डांस भी हुआ।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *