Breaking News

बिहार :: बाल विवाह एवं दहेज प्रथा से समाज के हर व्यक्ति परेशान – सत्यदेव

अरवल (बिहार व्यूरो):- जदयू महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी कुश्वाहा की अध्यक्षता में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन शहर के भीम राव अम्बेडकर नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम में कुर्था विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा, संगठन प्रभारी रूबल रविदास, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव कुशवाहा ने कहा कि बाल विवाह व दहेज प्रथा समाजिक बुराई है। जिसे मिटाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। इससे समाज के हर व्यक्ति परेशान है। इस दानव रूपी बुराई को मिटाने के लिए सुबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसे जन जन तक पहुँचाना हमसभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है सभी लोग गांवों में जाकर लोगो को बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दें। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगो को सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने का कार्य करें। ताकि इसके बारे में लोगो को सही जानकारी रख सकें। वहीं जदयू पंचायती राज्य प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मंजु देवी ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज से बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्पित है। महिलाऐं अब अवला नहीं है। इस मौके पर दयानंद सिंह, ललिता सिन्हा, नर्मदेश्वर पटेल, सुभाष यादव, सुबोध कुमार सहित कई जदयू के नेता व कार्यकर्ता मौजुद थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *