गया (अजय कुमार)- बुधवार को फतेहपुर स्थित चमरूचक ग्राम मे सरवस्ती पुजा प्रसाद वितरण समारोह मे कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाईटी के सौजन्य से रखा गया। जिसमें संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रुण हत्या पर ग्रामीण जनता को जागरूक किया और कहा कि हमारी संस्था विगत सात वर्षो से बाल विवाह एव ंदहेज प्रथा पर जागरूकता अभियान चला रही है। और इन सात वर्षो मे हजारों कन्याओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा पर जागरूकता करते हुए सामुहिक विवाह एवं विदाई सामारोह कर लाभान्वित किया है।तथा इस सामारोह मे कई गाँव के नवविवाहित कन्याओ को ट्रंक, तोषक, रजाई, बेडसीट, तकीया, वर-वधु का वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री देकर विदा करने का काम किया जाता है। इस कार्यक्रम मे फतेहपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, सुर्यदेव वर्मा, डा भोला कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, संजय सिंह, अर्जुन माली, दिलिप आदि ने योगदान दिया।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …