Breaking News

धार्मिक :: 20 लाख से अधिक मुस्लिमों ने शुरू की हज यात्रा

डेस्क : दुनियाभर के 20 लाख से अधिक मुसलमानों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल में बुधवार को हज यात्रा शुरू की। इस साल शिया बहुल ईरान के जायरीन – ए-हज फिर से सऊदी अरब के मक्का की यात्रा करेंगे। वर्ष 2015 में भदगड़ में बडी संख्या में लोागों की मौत होने और दोनों क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच राजनयिक विवाद के बाद ईरान से पिछले साल जायरीन-ए-हज नहीं भेजे थे।

इस बार हज ऐसे समय में हो रहा है जब खाड़ी बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है। मक्का की मस्जिद अल हराम में हज के लिए दुनिया के चारों कोनों से मुसलमान पहुंचे हैं। हज करने के लिए पहुंचे लाखों लोग एहराम पहने भोर में मीना जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। वहां लाखों लोग अराफात की पहाड़ी पर जाने से पहले जमा होंगे। अराफात की पहाड़ी पर हज का खुतबा होगा। 

भारतीय हजयात्रियों से मिले अकबर

विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने बुधवार को मक्का के पास स्थित खेमों के शहर मीना का दौरा किया और यहां हज के लिए जुटे भारतीय हजयात्रियों से मुलाकात कर बातचीत की। मीना में इस वक्त 1,70,000 भारतीय जुटे हैं जो गुरुवार से अराफात पर्वत के लिए रवाना होंगे। सरकार के हज सद्भावना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अकबर हाजियों की तरह सफेद चोला पहने थे और उनके साथ सऊदी अरब में भारतीय दूत अहमद जावेद और महावाणिज्य दूत मोहम्मद नूर रहमान शेख भी थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *