डॉ0एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनीला यादव ने जीतने के बाद भी कोई जश्न मनाने की इजाजत नहीं थी और उन्होंने यह बिल्कुल सादा तौर तरीके से अपनी जीत को स्वीकार करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। नेता के जो लक्षण होना चाहिए वह सुनीला यादव के अंदर देखने में नजर आए। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बहुत ही सादगीपूर्ण वातावरण के साथ अपना प्रमाण पत्र लेकर निर्वाचन स्थान से अपने घर के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत रवाना हुईं। उन्होंने अपने को इस मूड में स्थापित किया कि विकास खंड कि हर दहलीज़ पर विकास की किरण दिखाई दे कहीं पर ऐसी व्यवस्था नजर ना आए कि जिसमें लोगों के दिमाग में यह बात उभर कर आए की ब्लाक प्रमुख ने अपने क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं किया। श्रीमती यादव ने विजय होने के बाद यह साफ पर लक्षित हो रहा था उन्होंने बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद इस कुर्सी को प्राप्त किया है इससे यह आशा की जा रही है कि जो कठिन परिश्रम से फल प्राप्त होता है उसके परिणाम बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं और उसका लाभार्थी सर्वविदित होता है। इसी के मद्देनजर क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनील यादव का स्वागत किया है और उनसे यह आशा व्यक्त की है कि हर बुराई को त्यागते हुए अच्छाई के मार्ग पर चलकर विकासखंड के अधूरे पड़े वह कार्य जो निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख या पूर्व के ब्लॉक प्रमुखों के द्वारा लंबित पड़े हुए हैं उन पर बगैर कोई ईर्ष्या भाव के उन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया जाए और अपना समय विकासखंड ऑफिस में बैठकर आम जनता के बीच उनकी समस्याओं को सुनने और सुनाने का काम करना ही उनके कर्तव्य की एक मिशाल होगी। जो भी क्षेत्र में चुनाव के परिपेक्ष बुराइयां पैदा हुई हैं या एक दूसरे में मतभेद पैदा हुए हैं उन को दरकिनार करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की व्यवस्था होनी चाहिए ग्रामीणों ने तो यहां तक कहा कि विकासखंड कंपाउंड के अंतर्गत तमाम ऐसी इमारतें जो खंडहर हो रही हैं सबसे पहले उन्हें अपना घर संभालते हुए खंडर व्यवस्थाओं को डेंट पेंट करा कर इस विकास खंड को स्थापित करने में दिए गए उन महान सिद्ध मूर्तियों महान आत्माओं को तब शांति मिलेगी कि जिन्होंने यह विकास खंड की आधारशिला सन 1956 में कठिन परिश्रम के बाद पूज्य श्री गोकुल सिंह जू देव और पंडित बालभ्यासी जी जैसी महान विभूतियों ने इस विकास विकासखंड को स्थापित सिर्फ इसलिए करवाया था कि हमारी जनता को इसका पूर्ण लाभ मिलेगा विकास के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा इसलिए। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को उन हस्तियों का स्मरण करते हुए और उनके उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विकासखंड की चमकदारी में अभूतपूर्व मेहनत कठिन परिश्रम करनी चाहिए जिससे उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद भी लोग याद करें यही क्षेत्र की जनता ने उम्मीद जताई है। अब देखना यह है के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विकासखंड के अंतर्गत अपना बैठने का समय सुनिश्चित करने में अपनी योग्यता का परिचय देंगीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !