Breaking News

पत्ता चुनने गई सात वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार।

पत्ता चुनने गई मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक
सात वर्ष की मासूम लड़की को बनाया हवस का षिकार
आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत

बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन- संवाददाता।
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में सात वर्ष की मासूम हवस की षिकार हो गयी है। गांव के दरिंदे ने मासूम के साथ आम के बगीचा में मूंह दबा कर दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर दिया है। मासूम की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में मासूम को मधुबनी रेफर कर दिया है। मामला शनिवार की देर शाम की है। उधर पुलिस ने देर रात आरोपी के घर छापेमारी कर आरोपी छेदी दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मासूम शनिवार की दोपहर गांव के ही आम के बगीचे में आम का पत्ता चुनने के लिए गई थी। वहीं आरोपी पूर्व से ही घात लगा कर मासूम पर गिद्ध दृष्टि डाले हुए था। मौका मिलते ही मासूम को बहला-फुसला कर बगीचे के किनारे ले जाकर मूंह को दबा कर दुष्कर्म कर फरार हो गया उधर दुष्कर्म का षिकार मासूम जख्मी अवस्था में घर आकर घटना की पूरी जानकारी परिजनों को देकर बेहोश हो गयी।

परिजनों ने आनन-फानन में पीड़िता मासूम को लेकर थाना आए, जहां से पुलिस ने मासूम को इलाज कराने के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। उधर घटना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बेनीपट्टी थानेदार को हर हाल में आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात जाल बिछा कर आरोपी को धर-दबोचने में सफल हुआ। छापेमारी में शामिल सहायक अवर निरीक्षक सुभाश मिश्रा ने आरोपी को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वे उस दौरान नषे की हालत में था। पुलिस उपाधीक्षक पुष्कर कुमार ने बताया कि साक्ष्य एकत्रित कर मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की अनुषंसा की जाएगी। वहीं आरोपी के गिरफ्तारी में शामिल अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

इधर बेनीपट्टी के इलाके में इस मानवत को शर्मसार कर देने वाली घटना से आम लोगों में रोश बढ़ रहा है। बुद्धिजीवियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पुलिस प्रषासन से की है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *