माल, राम किशोर रावत।
माल,लखनऊ।पशुपालकों को एक स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।अपना बाजार परिसर में आयोजित इस मेले की शुरुवात गौ पूजा से की गयी।
कस्बा माल स्थित अपना बाजार मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ पचास पशुओं का परीक्षण किया गया।मेले में पशुचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश चंद्र के नेतृत्व में पशुओं का इलाज किया गया।मेले में विद्धी श्यामा गांव के किसान लल्लू की गाय की सर्जरी कर उसकी जबान में घुसी बड़ी सुई निकाली गयी।फार्मासिस्ट राजेन्द्र कुमार ने कड़ी मेहनत कर सफल सर्जरी की।रहटा में तैनात डॉ मुकेश सिंह व सैदापुर में कार्यरत डॉ चंद्रशेखर चौधरी की निगरानी में बाँझपन,बधियाकरण,कृमिनाशक,गर्भ परीक्षण आदि सेवाएं पशुपालकों को दी गयीं।मेले में फार्मासिस्ट रवि कुमार,ताहिर अली,पशु ड्रेसर ,वहीद ने सभी पशुओं का परीक्षण किया।मेले की जानकारी देते हुए डॉ सुरेश चंद्र ने बताया कि पशुपालक गर्मी के समय कम सिंचाई वाली हरी घास न खिलाएं।इससे पशु बीमार हो सकते हैं।चरी व अन्य हरी घास जिसमे पानी कम हो खिलाने से विषाक्तता फ़ैल जाती है।उन्होंने बताया कि पंद्रह मार्च से (एफ एम डी)खुरपका,मुंहपका की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू होगा।किसान डोर टू डोर होने वाले टीकाकरण में सभी पशुओं को टीका जरूर लगवाएं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !