माल:रामकिशोर रावत।
माल,लखनऊ।इलाके के कंधार तला गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने किसान के घर पर रखे छप्पर में आग लगा दी। शोर मचाने पर जागे पड़ोसियों ने मसक्क्त कर आग भड़क पाती इससे पहले आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कंधरतला नौबस्ता निवासी ललउ ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के ही निवासी जगमोहन,दुलारे औऱ छोटेलाल पर पुरानी रंजिश के चलते घर के दरवाजे पर रखे छप्पर में रविवार की रात आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जाँच सुरु कर दी है। पीड़ित का आरोप है। इसके पूर्व भी कई बार इन लोगो द्वारा आर्थिक छति पहुचायी जा चुकी है। पीड़ित के अनुसार रात दस बजे वह अपने घर मे था इसी बीच दरवाजे पर रखा छप्पर जलने लगा जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों सहित ग्रामीण आ गये और आग को बुझा लिया फिर भी पीड़ित के छप्पर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों की सजगता से बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !