Breaking News

फैसला :: फेमस क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’ रातों रात होगा बंद

डेस्क : छोटे परदे पर छह साल से चल रहे फेमस क्राइम शो ‘ सावधान इंडिया ‘ को अचानक बंद करने का फैसला कर लिया गया है। हैरानी की बात है कि अच्छी टीआरपी होने और शो को पसंद किये जाने के बाद भी ये कदम उठाया गया है।

हालांकि चैनल की तरफ़ से अभी तक शो को बंद किये जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुतबिक चैनल ने इस शो के सभी निर्माताओं से कहा है कि वो अपनी शूटिंग तुरंत प्रभाव से रोक दें। इस शो को आठ अलग अलग प्रोडक्शन हाउस बनाते हैं और सभी को अचानक आये इस फैसले से बड़ी हैरानी है। इस शो को आजकल सुशांत सिंह होस्ट करते हैं लेकिन उससे पहले मोहनीश बहल, सिद्धार्थ शुक्ला, हितेन तेजवानी, पूजा गौर, शिवानी तोमर और दिव्या दत्ता जैसे सितारे होस्ट कर चुके हैं। ये वही शो है जो पहले लाइफ़ ओके नाम के चैनल पर आता था और जब उस चैनल की जगह स्टार भारत शुरू किया था तो सिर्फ एकमात्र यही शो था जिसे नए चैनल पर एंट्री मिली।

बताया जाता है कि शो को बंद किये जाने के पीछे इसकी कहानियों को दिखाए जाने के तरीके को लेकर कई तरह की शिकायतें बार बार आ रही थीं। ये कहा जा रहा था कि जिस तरह से क्राइम की सच्ची कहानियों का ड्रामेटाईजेशन कर उसे पेश किया जाता रहा है वो सही नहीं है। दरअसल चैनल ने शहर और गांव के टेस्ट को देखते हुए जिस तरह के शोज़ का अपने यहां कांसेप्ट रखा है उसमे सावधान इंडिया के ख़िलाफ़ लगातार शिकायतें आ रही थीं। सावधान इंडिया को बंद किये जाने की ख़बर से टीवी जगत में हडकंप मचा है और कई सारे लोगों पर बेरोजगारी का ख़तरा आ गया है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *