Breaking News

चकरनगर में सपा समर्थित श्रीमती सुनीता यादव बनी सदन की अध्यक्ष

डॉ.एस.बी.एस.चौहान।

चकरनगर,इटावा।एक लंबे अर्से से खाली पड़ी ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी आज 44 सदस्यों वाली सदन ने अपना ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष चुनकर सपा के पाले में श्रीमती सुनीला देवी को अध्यक्ष बनाकर पदासीन कर दिया।

विगत करीब 6 माह पूर्व अविश्वास प्रस्ताव ने ब्लाक प्रमुख प्रभा राजावत को पद से हटाकर खाली पड़ी कुर्सी को आज सदस्यों ने निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन करते हुए श्रीमती सुनीता यादव जो सपा समर्थित हैं को अपना मत प्रदान कर अपने सदन का अध्यक्ष चुन लिया है।

बता दे श्रीमती सुनीता देवी और पुष्प लता राजावत 2 नामों के पर्चे फाइल किए गए थे जिनका आज चुनाव सदन के नामित सदस्यों द्वारा कराया गया जिसमें सपा समर्थित श्रीमती सुनीता यादव को 23 मत और इनके विपक्षी श्रीमती पुष्प लता राजावत भाजपा समर्थित 19 मत मिले। 2 मत रिजेक्ट पाए गऐ।

जिससे श्रीमती सुनीला देवी सदन की अध्यक्ष चुनी गईं और यह चुनाव की प्रक्रिया आज संविधान के अनुसार पूरी की जा चुकी है।

अब नए अध्यक्ष को शपथ कब दिलाई जाएगी इस संबंध में संबंधित आर ओ श्री अमित कुमार एक्शियन जल निगम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कार्य शासन और प्रशासन का है यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है कब की डेट का फिक्सेशन होगा यह तो जिला प्रशासन के द्वारा ही जानकारी प्राप्त होगी।

जबकि कानून व्यवस्था के लहजे को देखने से पता चलता है की जिला प्रमुख श्रीमती सेल्वा कुमारी जे पुलिस की कमान सादे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वैभव कृष्ण और एडिशनल पुलिस कप्तान श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने हमराहियों के साथ ऐसी दिशा निर्देशन दिए कि चुनाव मैदान नहीं बल्कि उसके इर्द-गिर्द भी परिंदा पर नहीं मार सका किसी भी प्रकार का कोई अराजकतत्व किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं पा सका थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने बताया कि हमारे अधिकारियों का जो निर्देशन है उस का अक्षर सह पालन किया जाएगा किसी भी परिंदे को बिना इजाजत अंदर नहीं जाने दिया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर हम हर बल का इस्तेमाल करने को तैयार हैं लेकिन किसी प्रकार की गुंडागर्दी या अराजक तत्वों की संदिग्ध कार्यवाही नहीं करने दी जाएगी इस चुनाव के दौरान जिला अधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वैभव कृष्ण एडिशनल पुलिस कप्तान श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी चकरनगर श्री जितेंद्र श्रीवास्तव तहसीलदार चकरनगर पाठक जी क्षेत्राधिकारी सदर अंजनी कुमार चतुर्वेदी क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल भरथना क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह चकरनगर और महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा सिंह इंस्पेक्टर महिला थाना इटावा अपनी ड्यूटी पर रहे और उन्होंने कहीं भी किसी भी प्रकार की कानून को मार देने वाली व्यवस्था को हवा तक नहीं लगने दी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *