मधुबनी/आकिल हुसैन – संवाददाता।
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने देर शाम में ईंट भट्ठा व्यवसायी मोती प्रधान को गोली मार दी। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया। वहीं हल्ला होने पर भाग रहे एक अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़कर दबोच लिया।
जिसके पास से दो पिस्टलए चार गोली व एक खोखा बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया एवं उग्र ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुए अपराधी को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में ले जाया गया। वहीं एक बाइक पर सवार दो अपराधी भागने में सफल रहे।
ग्रामीणों के अनुसारए अपराधी जबरदस्ती घर में घुसे और अंधाधूंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। कुछ गोली मोती प्रधान को लगी और वे घर में जख्मी हाल में गिर गये। जब तक घर के लोग घटना को समझ पाते अपराधी गोली मारकर बाहर भागे और सड़क पर अपने साथी द्वारा स्टार्ट लगाये गये बाइक पर बैठने की कोशिश की।
लेकिन गोली की आवाज व घर के लोगों द्वारा हल्ला मचाये जाने पर लोग अपराधी के पीछे दौड़े। तेजी से भागने के दौरान गोली चलाने वाले अपराधी बाइक से नीचे गिर गये। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !