Breaking News

बिहार :: कंचन प्रभा ने न्यायिक परीक्षा में की सफलता प्राप्त

एकंगरसराय। प्रखड के तेल्हाड़ा बाजार निवासी रामनारायण चौधरी की पुत्रवधू कंचन प्रभा 39वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में पहली बार शामिल होकर सफलता अर्जित कर नालन्दा जिला सहित एकंगरसराय प्रखंड का नाम रौशन किया है। इसके पूर्व उन्होंने विधि में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पीएचडी की भी उपाधि प्राप्त की है। डॉ कंचन प्रभा ने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी में सास, ससुर, पति सहित मायके का सहयोग सराहनीय रहा। इनके पति रंजीत कुमार चौधरी पूर्व से ही बिहार सहायक अभियोजक सेवा में कार्यरत हैं। इनके ससुर रामनारायण चौधरी मध्य विद्यालय केशोपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। कुछ माह पूर्व सेवानिवृत हुए हैं। ये दलित समाज से आती हैं। न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता होने पर लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ कंचन को रामसुदामा चौधरी, संगीता देवी, ललन सिंह, अवधेश गुप्ता, अशोक पांडेय, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के प्रधानाध्यापक सुभीता कुमारी, गुलाब चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *