Breaking News

बिहार :: कांग्रेसियों ने मनाया मौलाना अबुल कलाम की जयंती

बेगूसराय-आरिफ हुसैन, संवाददाता: शनिवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान के अध्यक्षता में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आजाद की 129वीं जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षाविद् अबुल कलाम आजाद ने आजादी के बाद शिक्षा मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किया। जिसका प्रतिफल आज देश के आईआईटी, एनआईटी, विश्वविद्यालय एवं ढ़ेर सारे मेडिकल एवं इंजिनियरिंग कालेज देश का नाम बढ़ा रहा है। मौके पर डा. रजनीश कुमार, शांति स्वामी, मुन्ना कुमार, धीरज, मो. कमर अंसारी, मो. कुद्दूश अंसारी, मो. एजाज अंसारी, प्रमिला देवी, नवल राय, सावर कुमार सिंह, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

बलिया प्रतिनिधि के अनुसार देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 129वीं जयंती बलिया के कांग्रेस भवन में शनिवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी तथा उनके कार्यकाल की विस्तृत रुप से चर्चा की। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंदी सिंह, बलिया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मो. हारून रशीद, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी, जिला महासचिव बिनोद महतो, अनुसूचित जाति जनजाति के साहेबपुर कमाल प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्यारे, डा. जमा, उमेश गिरी, मो. तालीम फरिश्ता, बालानंद पाठक, दामोदर महतो, मो. आशीफ, अमित कुमार, नीरज कुमार सिंह, मो. मेराज, डा. यूनुश, पूर्व प्रत्याशी रविंद्र कुमार सिंह, जनक शर्मा, राजेंद्र पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *