बेगूसराय, आरिफ हुसैन संवाददाता : रविवार को बिजली विभाग की लापरवाही ने एक दम्पति को हक्का-बक्का कर दिया। वर्षों से गाड़े गये लोहे के बिजली पोल अचानक दम्पत्ति के कार पर गिर पड़ी जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र संख्या 35 पोखरिया निवासी मो. सरफराज अपनी पत्नी के साथ नई कार से जा रहे थे। इसी क्रम में वार्ड पार्षद सुनील सिंह के घर के दीवार से सटे एक लोहे का बिजली पोल अचानक कार पर गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गयी। आस-पास के लोगों ने दौड़ कर दम्पत्ति को कार से बाहर निकाला। इस हादसे में दम्पत्ति बाल-बाल बच गये। परन्तु कार को नुकसान पहुंची। घटना के दौरान अगर बिजली सप्लाई होती तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पोल गिरने के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गया है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …