Breaking News

बिहार :: कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है : श्रवण

बिहारशरीफ। बिहार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होने प्रखंड स्तर व पंचायत स्तर पर जदयू कार्यकताओ की बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये। कार्यकर्ताओं को पार्टी में नए सदस्य बनाने व सक्रिय सदस्य बनाने को कहा। प्रत्येक सक्रिय सदस्य के लिए 25 सदस्य बनाना है। वही वैसे सक्रिय सदस्य जो लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे है, उन्हें पदाधिकारी बनाया जाएगा। उन्होनेे नूरसराय संगत समुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय कार्य में पंचायत में बनाये जा रही नली गली, पीसीसी ढ़लाई व शौचालय निर्माण में देख रेख करे जहाँ काम में गड़बड़ी हो सीधे पदाधिकारी को कहे या हमे बतलाये। वही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी के द्वारा गतिविधि को प्रचार प्रसार करे। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र गंराई, किसान नेता जगलाल चैधरी, उपेन्द्र सिंह, बबलू कुमार, दरुआरा पंचायत के मुखिया उपेन्द्र मिस्त्री, राकेश कुमार, बड़े प्रसाद, भोला चैधरी, अरविन्द प्रसाद मुखिया रवि राम छोटे महतो, राजेश कुमार, मंटु महतो, अनिल प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव, जदयू के नीरज रंजन भारती, चंदन कुमार, नरेश प्रसाद, अंधना पंचायत के पूर्व मुखिया रणधीर कुमार, विक्की कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *