Breaking News

बिहार :: कुहासा की चादर में लिपटा शहर-गांव, कड़ाके की ठंढ़ से कनकनी

दरभंगा/पटना : तापमान लगातार गिरता जा रहा है। ठंड बढ़ रही है। गुरुवार की सुबह 11 बजे के बाद धूप तो खिली लेकिन शाम 5 बजते ही कुहासा लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते चंद मिनटों में ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे शहर को कुहासे की चादर ने लपेट लिया। देर शाम से कुहासे का प्रकोप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुहासा फैलते ही शाम 5-6 बजे ही लोग घरों की ओर लौटने लगे। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर वाहनों का परिचालन पर भी ठंड का व्यापक प्रभाव देखा गया। शाम से ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। इसके बढ़ते प्रकोप के कारण आम जन जीवन प्रभावित होने लगा है। बाजारों में भी चहल पहल अपेक्षाकृत कम हो गई है। 

वहीं राजधानी पटना में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। आज सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। शहर में कड़ाके की ठंड और कुहासा को देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर क्षेत्र सहित सभी प्रखंडों में महत्त्वपूर्ण चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *