पंकज कुमार,बेगूसराय : लीवर व किडनी जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को जब सरकार द्वारा मिलने वाले सहायता नहीं पहुंची तो कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बलिया प्रखंड के हुसैना निवासी 45 वर्षीय मो. हसीन गंभीर बीमारी से ग्रसित है। लेकिन उसके पास ईलाज कराने के लिए पैसा नहीं है। उसके इस असहाय हालत को देखकर मुखिया मो. फैजू, युसूफ जिया, मो. नीना आदि ने करीब दो लाख रूपये इकट्ठा कर उसे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया। वहीं इन लोगों के जज्बे को देखकर सामाजिक कार्यकर्ता व राजीव गांधी समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित लखमिनिया निवासी मो. जहांगीर उर्फ सहवान ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और बुधवार को हुसैना स्थित पीड़ित के घर पहुंच मो. हसीन को ईलाज हेतु पचास हजार रूपये का चेक प्रदान किया। साथ ही कहा कि दिल्ली के किसी भी बड़े अस्पताल में ईलाज के लिए खर्च होने वाले राशि में भी वह मदद करेंगे।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …