Breaking News

बिहार :: गांधी जयंती के अवसर पर प्रस्तावित आमसभा को मुखिया औऱ सरकारी मुलाजीमो ने की उपेक्षा

मधुबनी,अंधराठाढी(रमेश कर्ण) : स्थानीय कोशी निरीक्षण भवन परिसर में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो आलम ने की । अध्यक्ष मोo आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा  कि 2 अक्टबर गांधी जयंती के दिन सरकार के द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आहूत अभियान को जिस तरह मुखिया संघ और सरकारी मुलाजिमो इंदिरा आवास सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक द्वारा उपेक्षा की गई वो लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा ग्राम स्वराज की स्वपना देखने बाले पूज्य बापू को पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ही अपमानित होना पड़ा। सरकारी स्तर पर किसी भी पंचायतो में इसकी कोई तैयारी नही की गयी थी।श्री आलम ने कहा कि आगामी 15 अक्तूवर तक प्रखंड के सभी  वार्ड में  वार्ड विकास एवं क्रियान्वन समिति का गठन और खाते में राशि का हस्तांतरित नही किया तो संघ जोरदार आंदोलन, धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू करेगा। संघ पंचायत के सभी कार्यो का वहिष्कार करेगा और अपने अधिकार और उचित मान सम्मान के लिए जिला मुख्यालय तक चक्का जाम करेगा। सचिव मदन झा ने कहा कि मुखिया जी ठेकेदार बन चुके हैं। उन्हें अपने पंचायतो के विकास के बजाय ठेकेदारी की चिंता है। इसीलिए जव तक मुखिया का चेक काटने का अधिकार समाप्त नहीं होता है तव तक पंचायती राज अपने मूल व्यवस्था के अनुकूल नहीं हो सकता है।  मुखिया संघ द्वारा सरकार के आदेश के बाबजूद बाल विवाह और दहेज विरोधी अभियान के बहिष्कार के निर्णय की निंदा की गई। साथ ही प्रशासन द्वारा किसी भी इसकी सूचना वार्ड सदस्यों को नही देने की भी आलोचना की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और वार्ड सदस्यों के अधिकारों सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में सात निश्चय के तहत चलने वाली योजनाओं में वार्ड सदस्यों की नयी भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।
संघ के सदस्यों ने कहा कि किस तरह 2 अकटुबर के सरकारी कार्यक्रम में प्रखंड के वार्ड सदस्यों को मुखिया और प्रशासन के द्वारा अनदेखा किया गया है वो निराश करने वाला है। विचोलिया के द्वारा पंचायत में घुम घुम कर जनता को परेसान किया जा रहा है। संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश ठाकूर ने कहा महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो रहा है। वार्ड सदस्यों के संबैधानिक अधिकारो को हम लोगो तक पहुचने नहीं दिया जा रहा है। ओम प्रकाश राय ने कहा प्रखंड में चल रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। गरीबो को समर्पित प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी धांधली हो रही हैं। सम्बंधित पदाधिकारी और मुखिया जी को सुचना देने पर भी वो गौण बैठे हुये हैं।

बैठक में कार्यकरणी सदस्य मंगल साफी, राधाकृष्ण झा, विशम्भर यादव, मदन कुमार, त्रिलोकनाथ झा, राम परीक्षण ठाकुर, अशोक चौधरी, लजीना खातून, इंदु देवी, विशेश्वर यादव, अशोक सिंह, तिरपित मंडल, तिलाय कामत, अनिल चौधरी, लखन राम, रूदल चौपाल, इस्माइल नदाफ, मुन्नी देवी, गंगई मंडल, मैयो हैदर,लजीना खातून आदि मौजूद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *