बिहारशरीफ। नालंदा जिला के खुदागंज थाना क्षेत्र के साइड पर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वैगन आर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद गाड़ी में आग लग गया। गाड़ी के अंदर फंसे रहने के कारण वाहन मालिक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि गया जिला के खिजरसराय निवासी अशोक कुमार बीती रात राजगीर में एक तिलक समारोह में भाग लेने आये थे। समारोह से वे वापस अपनी गाड़ी को चलाते हुये घर लौट रहें थे। इसी बीच रात्रि में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उस गाड़ी में आग लग गया। आग लगने के दौरान वाहन चला रहे अशोक कुमार गाड़ी के अंदर हीं फंस गये और उस आग की चपेट में आ कर जिंदा जल गये। सुबह में जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को जला देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …