बिहारशरीफ। सरमेरा थाना के चेरो गाॅव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना घटी। बताया जाता है कि चेरा गाॅव निवासी सुरेंद्र यादव गाॅव के हीं गोतिया विसो यादव, प्रमोद यादव को जान मारने की नियत से छह राउंड गोली चलाया हालांकि इस गोलीबारी में कोई हताहत नही हुआ। घटना की सूचना मिलते हीं सरमेरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर छापमारी शुरू की और सुरेंद्र यादव को एक देशी कटटा, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा के साथ गिरफतार किया। इस संबंध में विसो यादव द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मालूम हो कि सुरेंद्र्र यादव पूर्व में भी प्रमोद यादव के पिता स्व कृष्णनंदन यादव पर वर्ष 2006 में गोली मार कर हत्या की घटना में संलिप्त थें वहीं अपने पिता पर भी गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …