Breaking News

बिहार :: चचेरी बहन की तिलक मे जाने की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंद डाला, मौत

ढांढस बंधाते सांसद

 

 

 

बिहारशरीफद्य स्थानीय खंदक मोड़ पर रविवार की सुबह 8 बजे दुपहिया सवार का एक ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव निवासी नागेश्वर कुमार सिन्हा का 22 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार सिन्हा अस्थावां से

अपने घर नानंद लौटने के क्रम में रविवार को बिहारशरीफ के खंदक मोड़ पर एक तीव्र गति से पूरब की ओर जा रहे ट्रक के चपेट में आ जाने से दुपहिया सवार आशुतोष कुमार सि

 

न्हा की मौत घटनास्थल पर ही हो गया जबकि दोपहिया चालक अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही बिहार थाना ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक और चालक दोनों को अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया है। मृत्यु की खबर सुनते ही नांनंद गांव में कोहराम मच गया और सैकड़ों महिला पुरुष सदर अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार और राजगीर विधायक रवि ज्योति भी सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम होने तक वहीं रूके रहे और मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाते रहे। इसके बावजूद भी मृतक के परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक आशुतोष कुमार अपनी चचेरी बहन के तिलक की तैयारी में लगा था । आज शाम को ही तिलक में जाना था वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर अस्थावां से अपने घर जा रहे थे तभी खंदक मोड़ पर अचानक एक ट्रक के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि जितना बन पड़ेगा उतना हर संभव मदद किया जाएगा। इस दौरान शशिकांत कुमार टोनी, जिला महासचिव अरविंद कुमार, विनोद प्रसाद, नानंद मुखिया मीना देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *