Breaking News

बिहार :: जदयू-भाजपा सरकार से बिहार में विकास संभव नहीं :- माले

अरवल  :- प्रसादी इंगलिश बाजार में भाकपा माले लोकल कमिटि सोनवर्षा-सकरी द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन राज्य कमिटि सदस्य रविन्द्र यादव द्वारा किया गया। तदोपरांत उपस्थित लोगांे द्वारा झण्डोतोलन किया गया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार है तथा राज्य में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार फिर भी वर्तमान समय शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी की समस्या जस का तस बना हुआ है। सरकार गौ-रक्षा, हिन्दु-मुस्लिम, लव-जेहाद जैसी अनावश्यक मुद्दो को उठाकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। देश की मुख्य समस्या की सामाधान की ओर किसी प्रकार का कार्य नहीं हो रहा है। धर्म एवं जाति के नाम पर समाज को बाँटने का काम करने वाले को भाकपा माले कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सम्मेलन के दौरान हीं 25 सदस्यीय लोकल कमिटि का चुनाव हुआ। जिसमें पुनः राजकुमार सिन्हा को सचिव बनाया गया। दुसरी ओर कलेर प्रखंड के सकरी खुर्द पंचायत में भी लोकतंत्र कमिटि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 13 सदस्यीय लोकल कमिटि का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से सूर्यनाथ सिंह को सचिव बनाया गया। इस मौके पर उमैर अंसारी, जवाही पासवान, उमेश पासवान, जितेन्द्र यादव के अलावे अन्य लोग शामिल थे।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *