Breaking News

बिहार :: जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच गोलीबारी

करायपरशुराय। पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह चाचा-भतीजा में भिड़ंत हो गयी और दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी हुयी। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ हैं। घटना बाहापर गांव की है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के बाहापर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद यादव (चाचा) एवं सुभाष कुमार यादव (भतीजा) के बीच पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह में पहले गाली गलौज और फिर खुनी जंग की तैयारी में दोनों गुट हरबे हथियार से लैश होकर आमने सामने होकर ताबड़तोड़ फायरिग किये जाने लगा। अचानक गांव में सुबह के समय ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना से खेत में निकले किसान व मजदूरो में अफरातफरी मच गया। लोग जान बचाने के लिये घर की ओर भागने लगा। हालांकि गोलीबारी की घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दल बल के साथ उक्त गांव पहुचे जहाँ पुलिश को आते देख दोनों गुट के लोग दुवक गया। इस सबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की ग्रामीणों द्वारा बताया की जमीन को लेकर फायरिंग की गयी है। मामले में दोनों पक्ष से नौ लोगो के विरुद्ध करायपरशुराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापामारी की जा रही हैं। सूत्रो की माने तो अभी भी दोनों गुट में तनाव व्याप्त हैं जो कभी भी भिड़ंत होने की सम्भावना बनी है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *