Breaking News

बिहार :: जमीनी विवाद में महिला को मारी गोली, पटना रेफर

बिहारशरीफ : बिहार थानान्तर्गत नकटपुरा गॉव में जमीनी विवाद की खातिर चचेरे ससुर ने बहू को गोली मार दिया। महिला के शरीर में तीन गोलियां लगी। आनन फानन में महिला को ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल महिला संगीता देवी से उसके चचेरे ससुर युगल और फुदन से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आज जब संगीता खेत में काम कर रही थी उसी बीच जान मारने की नियत से उसके चचेरा ससुर युगल, फुदन अपने अन्य समर्थकों के साथ आ गया और उस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली चलने की सूचना मिलते हीं आसपास के ग्रामीण जुट गये जिसके कारण हमलावर भागने लगा। महिला को गॉव वाले और परिजनों के सहयोग से ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहॉ चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुये पटना रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कारवाई करते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *