Breaking News

बिहार :: जीविका द्वारा संकुल संघ के निर्माण हेतु आम सभा का आयोजन

करपी प्रतिनिधि : प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जीविका द्वारा संकुल संघ के निर्माण हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं जीविका दीदीओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग न सिर्फ घरों में शौचालय का निर्माण करवाएं बल्कि आसपास के घरों के लोगों को भी महिलाओं को विशेष तौर पर अनुरोध करें कि सारे लोग अपने-अपने घरों में निश्चित रूप से शौचालय बनवाए। इसके लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो वह प्रखंड कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। इन्होंने ओडीएफ के संबंध में जीविका दीदी की सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। आमसभा में 21 ग्राम संगठन से जीविका निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर उपस्थित जीविका के जिला परियोजन प्रबंधक सुरेश चैधरी ने जीविका से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गरीब सदस्यों को संगठित कर संकुल संघ के माध्यम से गरीबों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जाएगा। गरीब दीदीयों का एक बड़ा संगठन होगा जिसके माध्यम से वें अपने अधिकार को हासिल कर सकती हैं। संकुल संघ के निर्माण की पुरी प्रक्रिया की जानकारी प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा दिया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रबंधक जुली कुमारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार, क्षेत्रिय समन्वयक चंद्रदीप कुमार, सामुदायिक समन्वयक पूजा कुमारी, प्रमिला कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *