बाराचट्टी (गया)। मोहनपुर प्रखंड के लाडू पंचायत के परोरिया गांव के महादलित टोले मे फैले डायरिया के प्रकोप से एक बालक की मौत हो गयी है जबकि दर्जन भी अधिक बच्चे व महिलाएं बीमार है। स्थानीय लोगों के द्वारा मोहनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे सूचना के वाबजूद चिकित्सकों की टीम गांव नही पहुंच पायी। आज जब स्थानीय विधायिका समता देवी ने इस आशय की शिकायत डीएम कुमार रवि को दूरभाष पर की तो आज दोपहर मे चिकित्सकों की टीम परोरिया गांव पहुंची। जहाॅ बीमार लोगो ंको इलाज किया गया और गंभीर मरीजों को बाराचट्टी पीएचसी लाकर इलाज किया जा रहा है। वही देवराज मांझी का 08 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार की मौत आज हो गयी है। वही दर्जनो लोग बीमार है। बीमार लोगो मे सहदेव मांझी 50 वर्ष, सुमा देवी 30 वर्ष, सिविया देवी, 32 वर्ष, बैहरी कुमारी 15 वर्ष, जितेन्द्र कुमार 13 वर्ष, सिवरतन कुमार 15 वर्ष, समेत पुरन मांझी के 04 परिवार है। सभी लोगो का इलाज बाराचट्टी मे किया जा रहा है। बोली विधायिका समता देवी कि स्थानीय लोगो के द्वारा आज हमे सुबह मे सूचना दी गयी कि परोरिया गांव मे 08-10 घरों मे डायरिया हो गया है और एक की मौत हो गयी है। मै अपने से फोन कर मोहनपुर के बीडीओ व चिकित्सा प्रभारी को फोन कर जानकारी दिया। उसके बाद भी मेडिकल टीम गांव नही पहुंची। तब मै सिविल सर्जन व डीएम से बात की तब मेडिकल टीम हरकत मे आयी और सभी लोगो ंका इलाज किया जा रहा है। मोहनपुर पीएचसी की उदासीन रवैया कि शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जायेगी।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …