बाराचट्टी (गया) मोहनपुर थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव से 60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ बलदेव मांझी नामक एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया है। वही शराब बेचने व बनाने के मामले वांछित महिला अभियुक्त गायत्री देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त महिला पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 359ध्17 के तहत बीते अगस्त माह मे 25 लीटर देशी शराब पकड़ा गया था। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयीं थी। आज पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयीं छापेमारी मे उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला मोहनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव की रहने वाली हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए मोहनपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों को जेल भेज दिया गया हैं।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …