Breaking News

बिहार :: पीएम के मन की बात को लोगों ने सुना

बिहारशरीफ। भाजपा कार्यकर्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। मन की बात सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग स्थानों पर व्यवस्था की थी। प्रधानमंत्री द्वारा अनेक विषयों पर अपनी बात रखी उनमें प्रमुख रूप से छठ पूजा के विषय में बताया की छठ पूजा उदयीमान सूर्य के साथ साथ डूबते सूर्य को भी पूजा करने की परंपरा है। यह छठ व्रत प्रकृति और उपासना का महान पर्व है। छठ पूजा पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और रोग निवारण का पर्व है। इस पर्व में स्वच्छता का महत्व दिखाई देता है साथ हीं उन्होंने खादी ग्राम उद्योग, हमारे देश के जवानों द्वारा किए जा रहे विश्व शांति में उनके योगदान की भी चर्चा किया। साथ ही उन्होंने बताया की 31 अक्टूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती है उस दिन पूरे देश में रन फाॅर यूनिटी मनाया जाएगा। पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन द्वारा इस्लामपुर के मोहनचक और खरजम्मा में मन की बात सुनने के लिए व्यवस्था की थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के अभिभाषण को सुना।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *